Saving vs Investment: आपकी लाइफस्टाइल पर कौन करता है ज्यादा असर?

 


आज के समय में हर व्यक्ति पैसे को बचाने की सोचता है और बढ़ाने की भी सोचता है, लेकिन वह कर नहीं पाता, जिससे उसे ज़रूरत के समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग सेविंग (Saving) और इन्वेस्टमेंट (Investment) को एक ही मान लेते हैं और फिर गलत विकल्प चुन लेते हैं, जिसके कारण बाद में उन्हें दुखी होना पड़ता है। इसी वजह से तो पैसा जुड़ पाता है और ही सही तरीके से निवेश हो पाता है, और वह पैसा खर्च हो जाता है।
इन सब बातों को देखते हुए आज इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगेसेविंग क्या है, इन्वेस्टमेंट क्या है, क्यों करनी चाहिए, इनमें से कौन जरूरी है और हम किसे अपने जीवन में लागू कर सकते हैं।

Saving क्या है?

 आय का वह छोटा-सा भाग, जो सभी खर्चों को निकालकर हर महीने बचाया जाता है, उसे सेविंग कहा जाता है। यह हर किसी के लिए बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी होता है और आपकी ज़रूरत के हिसाब से आपके काम आता है।

आपकी आय का वह हिस्सा जिसे आप वर्तमान में खर्च नहीं करते बल्कि भविष्य के लिए बचाकर रखते हैं।

लाभ:

·       ज़रूरत के समय काम आता है

·       कर्ज़ से बचाता है

·       आपातकाल (Emergency) में मदद करता है

स्थान:

इसे हमेशा बैंक में रखा जाता है, सेविंग अकाउंट में, जहाँ से इसे आसानी से निकाला जा सके।

उद्देश्य:

जो भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उपयोगी हो।

Saving Pros:-

·       Emergency fund के लिए बहुत अच्छी है

·       Risk बहुत ही कम होता है

·       कर्ज़ से बचाती है

·       छोटे लक्ष्यों को पूरा करना आसान

Cons:-

·       कम रिटर्न

·       लंबे समय के लक्ष्यों के लिए नहीं है

·       Growth बहुत कम

·       जल्दी पैसे निकालने की आदत

 

Investment क्या है?

जब हमारे पास कुछ पैसे हो जाते हैं और हमें लगता है कि इन पैसों की वृद्धि करनी चाहिए, तब हम उस पैसे को निवेश करते हैं, जिससे यह समयसमय पर बढ़ता रहे और एक अच्छी आय में परिवर्तित हो सके।

लाभ:

·       पैसों की वृद्धि

·       महँगाई से सुरक्षा

·       आय का स्रोत

स्थान:

·       FD (Fixed Deposit)सुरक्षित, तय ब्याज

·       RD (Recurring Deposit)हर महीने जमा, निश्चित ब्याज

·       Savings Accountकम ब्याज, लेकिन ज़रूरत के समय आसानी से पैसे निकाल सकते हैं

उद्देश्य:

पैसों की ग्रोथ अच्छी होती है

Investment Pros:-

·       टैक्स से बच सकते हैं

·       ग्रोथ बहुत अच्छी होती है

·       लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए

·       महँगाई से सुरक्षा

Cons:-

·       जोखिम ज़्यादा होता है

·       लंबा समय लगता है

·       गलत निर्णय से नुकसान

·       इमरजेंसी के लिए नहीं है

 

Saving और Investment में अंतर

आधार

Saving (बचत)

Investment (निवेश)

उद्देश्य

पैसे सुरक्षित रखना

पैसे बढ़ाना / रिटर्न कमाना

जोखिम (Risk)

लगभग शून्य या बहुत कम

ज्यादामार्केट जोखिम

रिटर्न (Return)

कम और स्थिर

ज्यादा, लेकिन उतार-चढ़ाव वाला

समय अवधि

Short Term (छोटे लक्ष्य)

Long Term (लंबे लक्ष्य)

Liquidity (पैसा निकालने की आसानी)

बहुत जल्दी और आसान

कई बार लॉक-इन पीरियड

उदाहरण

सेविंग अकाउंट, FD, RD

म्यूचुअल फंड, शेयर, गोल्ड, PPF

किसके लिए सही?

आपातकाल छोटे खर्च

बड़े वित्तीय लक्ष्य

महंगाई पर असर

Inflation को मात नहीं दे पाती

Inflation Beat करने की क्षमता

गैर-निश्चितता

रिटर्न निश्चित

रिटर्न अनिश्चित/वैरिएबल

टैक्स लाभ

बहुत कम या नहीं

कई विकल्पों पर टैक्स बेनिफिट

 

Saving क्यों करनी चाहिए?
हर व्यक्ति के जीवन में Saving बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी हो गई है। इससे आप आर्थिक रूप से मज़बूत हो जाते हैं और किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ती। अगर आप कभी भी किसी आपातकालीन स्थिति में फँस जाते हैं, तो आपकी Saving ही आपके काम आती है, जिससे आपको कर्ज़ नहीं लेना पड़ता और आप मानसिक तनाव से भी बच जाते हैं।

जैसे:
अगर घर में कोई परेशानी हो जाए और अचानक आपको पैसों की ज़रूरत पड़ जाए, तो आपके पास कर्ज़ लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। या फिर घर में कोई बीमार हो जाए और अस्पताल दवाई का खर्च बहुत बढ़ जाएऐसी स्थिति में अगर आपके पास Saving है, तो आप आसानी से इस मुश्किल का सामना कर सकते हैं।
लेकिन अगर Saving नहीं है, तो आपको भारी कर्ज़ का सामना करना पड़ सकता है।

Investment क्यों करनी चाहिए?

Investment करना जीवन में बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी है, क्योंकि इससे आपका पैसा समय के साथ बढ़ता रहता है। अगर आप केवल Saving करते हैं, तो आपका पैसा सिर्फ सुरक्षित रहता है, लेकिन बढ़ता नहीं है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आपका पैसा आगे बढ़े और भविष्य में आपके काम आए, तो Investment करना आपके लिए बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी हो जाता है।

समय के साथ महंगाई बढ़ती जाती है, जिसकी वजह से पैसों की वास्तविक कीमत कम हो जाती है। लेकिन Investment में आपका पैसा महंगाई के साथ-साथ बढ़ता भी है, इसलिए आपको ज़्यादा नुकसान नहीं होता।

जैसे: यह एक लंबी अवधि की योजना होती है, जिसे आप अपनी ज़रूरत के अनुसार भविष्य में उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको घर खरीदना है, रिटायरमेंट की तैयारी करनी है, या कोई गाड़ी लेनी है, तो उसके लिए Investment एक बेहतर विकल्प होता है।

इनमें से कौन-सा विकल्प आपके लिए सही होगा?

इन दोनों विकल्पों के अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन इनका काम अलग-अलग होता है। यदि आपको कम समय के लिए पैसे को सुरक्षित रखना है, तो Saving सही विकल्प है। वहीं, अगर आप पैसों को लंबे समय तक रखना चाहते हैं और बेहतर Interest Rate पाना चाहते हैं, तो Investment आपके लिए अधिक उपयुक्त होगी।
अगर आप बिना जोखिम वाला पैसा रखना चाहते हैं, तो Saving करें, और अगर आप अधिक रिटर्न चाहते हैं तथा जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं, तो Investment बेहतर है।
इसलिए, आपको अपनी आवश्यकता के अनुसार सही विकल्प चुनना चाहिए ताकि आने वाले समय में आपको किसी भी तरह की आर्थिक मुश्किल का सामना करना पड़े।

Saving – कब ज़रूरी है और कब करनी चाहिए?

श्रेणी

कब ज़रूरी है

कब करें

Saving

• Emergency Fund के लिए
भविष्य के छोटे खर्चों के लिए

जब बिज़नेस शुरू करना हो
हर महीने अपनी आय का 20% से 30% बचत करें

 investmentकब ज़रूरी है और कब करनी चाहिए?

 

श्रेणी

कब करें

शर्त

                

जब Emergency Fund तैयार हो जाए
जब हाई-इंटरेस्ट लोन हो
जब Loan पूरी तरह खत्म हो जाए

·       3 से 5 साल का लक्ष्य

·       • 3–6 महीने की आर्थिक सुरक्षा मौजूद हो

 निष्कर्ष (Conclusion) :-

Saving और Investment दोनों ही अच्छे विकल्प होते हैं, लेकिन हर व्यक्ति को अपनी जरूरत के हिसाब से इनका चयन करना चाहिए। Emergency Fund, Short-Term Goals, कोई वस्तु खरीदने के लिए या बिना जोखिम वाले विकल्पों के लिए Saving आपके लिए सही रहती है।

Investment में आपको बेहतर रिटर्न मिलते हैं और यह लंबे समय के लक्ष्यों के लिए किया जाता है। अगर आपको लगता है कि आपको अपने पैसों को बढ़ाना है, तो आपको निवेश करना चाहिए, जिससे भविष्य में आपके पास अच्छी धनराशि हो सके और आप अपने बड़े लक्ष्यों जैसेघर खरीदना, अपनी Dream Car लेना इत्यादिको पूरा कर सकें। निवेश इन सभी लक्ष्यों को हासिल करने में आपकी बहुत मदद करता है। इसलिए आपको जो सही लगे वही चुनना चाहिए, लेकिन शुरुआत हमेशा Saving से करनी चाहिए। उसके बाद आप अपने लक्ष्यों और स्थिति के अनुसार Investment कर सकते हैं।

 

(FAQs)

1. Saving और Investment में क्या अंतर है?

Saving में पैसा सुरक्षित रहता है और जल्दी जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि Investment में पैसा लंबे समय के लिए लगाया जाता है जहाँ रिटर्न अधिक होता है लेकिन थोड़ा जोखिम भी रहता है।

 

2. पहले Saving करें या Investment?

हमेशा पहले 3–6 महीने का Emergency Fund बनाना चाहिए। बचत पूरी होने के बाद ही Investment शुरू करना बेहतर होता है।

 

3. Saving कहाँ करनी चाहिए?

·       Saving को सुरक्षित जगह पर रखा जाता है जैसे:

·       Savings Account

·       Fixed Deposit (FD)

·       Recurring Deposit (RD)

·       Emergency Fund Account

 

4. Investment कहाँ करनी चाहिए?

·       Investment आपके Goals के अनुसार की जाती है, जैसे:

·       Mutual Funds / SIP

·       Stock Market

·       Gold

·       Real Estate

·       Bonds

 

5. क्या Investment में हमेशा जोखिम होता है?

हाँ, Investment में थोड़ा जोखिम होता है, लेकिन लंबे समय तक निवेश करने, सही योजना चुनने और Diversification से जोखिम काफी कम किया जा सकता है।

 

6. क्या केवल Saving से भविष्य सुरक्षित हो सकता है?

Saving जरूरी है, लेकिन केवल Saving से भविष्य सुरक्षित नहीं होता क्योंकि इसमें पैसों की Growth कम होती है और यह महंगाई को मात नहीं दे पाती।

 

7. Investment कब शुरू करनी चाहिए?

जब आपकी आय स्थिर हो जाए, Emergency Fund तैयार हो जाए और आपके पास अनावश्यक कर्ज हो, तब Investment शुरू करना सबसे अच्छा होता है।

 

8. क्या Saving और Investment दोनों साथ में कर सकते हैं?

हाँ, दोनों साथ में करना चाहिए। Saving आपकी सुरक्षा देती है और Investment आपकी Wealth बढ़ाती है।

 

9. किसे Saving ज्यादा करनी चाहिए?

जिन लोगों का खर्च ज्यादा है या जिनको जल्द पैसे की जरूरत पड़ सकती है, उन्हें Saving ज्यादा रखनी चाहिए।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ