हमारे जीवन में अचानक ऐसी परिस्थितियाँ आ जाती हैं जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होता—जैसे नौकरी का चले जाना, व्यवसाय में नुकसान होना, दुर्घटना हो जाना, या परिवार में कोई बीमार पड़ जाए जिससे दवाई का ख़र्च बहुत ज़्यादा बढ़ जाए। ऐसी स्थितियाँ, जो अचानक आपकी आर्थिक स्थिति को बिगाड़ दें और जिनकी आपने कभी उम्मीद भी न की हो, जब सामने आती हैं तो आपके पास कोई विकल्प नहीं बचता और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है।
ऐसी परिस्थिति में आपको
एक इमरजेंसी फंड की ज़रूरत
होती है, जो
हर मुश्किल समय
में आपका साथ
दे सकता है।
इस ब्लॉग के
माध्यम से हम
आपको इमरजेंसी फंड
के बारे में
जानकारी देने की
कोशिश करेंगे।
Emergency fund क्या होता है?
यह एक विशेष प्रकार की बचत होती है, जिसमें आप अपनी आय में से थोड़ा-थोड़ा करके पैसा जमा करते हैं ताकि जीवन में कभी कोई मुश्किल आए तो आप उसे इस फंड की मदद से आसानी से संभाल सकें। इससे आपको किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता।
इस फंड को
बहुत संभालकर रखा
जाता है और
इसे सिर्फ आपातकालीन
स्थिति में ही
उपयोग किया जाता
है, जैसे—दुर्घटना,
नौकरी जाने पर,
व्यवसाय में नुकसान
होने पर, अस्पताल
के भारी खर्च
आदि स्थितियों में
इसका उपयोग किया
जाता है।
Emergency Fund की क्यों ज़रूरत पड़ती है?
1. आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए
जैसे —
• दुर्घटना
• बीमारी या मेडिकल का खर्च
• अचानक से कोई बड़ा खर्च
• घर में किसी बड़ी समस्या का आ जाना
2. आय के साधन का बंद हो जाना
जैसे —
• नौकरी न रहना
• बिज़नेस में नुकसान होना
3. कर्ज से बचना
जैसे –
• लोन लेना
• क्रेडिट कार्ड का महँगा ब्याज
• किसी से कर्ज माँगना
4. परिवार में आर्थिक सुरक्षा बनी रहना
जैसे –
• मुश्किल समय में भी आर्थिक सुरक्षा रहना
भविष्य की सुरक्षा
जैसे –
• इस फंड से आप आर्थिक रूप से सुरक्षित रहते हैं, जिससे आपके भविष्य को कोई दिक्कत नहीं रहती।
Emergency Fund को कैसे बनाएँ?
1. जरूरी खर्चों को जानें
जैसे :-
· घर का किराया
· राशन
· बिजली का बिल
· दवाइयाँ
· ट्रैवल आदि
उदाहरण :- अगर आपका महीने का खर्च ₹20,000 है, तो आपके पास 3 महीनों का Emergency Fund होना चाहिए।
2. Target तय करें
जैसे :-
· शुरुआत में 3 महीनों का खर्च तय करें
· सुरक्षित स्तर के लिए 6 महीनों का
· अगर अस्थिर नौकरी है या बिज़नेस है तो 9 से 12
महीनों का खर्च रखें
3. छोटी शुरुआत करें
जैसे :-
· हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा बचाकर शुरुआत करें
· ₹500–₹1000 से शुरू करें और धीरे-धीरे राशि
बढ़ाएँ
4. अलग अकाउंट में रखें
· हमेशा Emergency Fund को अलग अकाउंट में रखें
· Saving Account, Liquid Fund या Breakable
FD एक अच्छा विकल्प है
· इससे पैसा केवल Emergency के लिए सुरक्षित
रहेगा और आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है
5. ऑटोमैटिक ट्रांसफ़र करें
· हर महीने salary या income में से ऑटो-डिपॉज़िट करें
· इससे saving की आदत बनती है
· फंड जल्दी बनता है
6. सही निवेश करें
Emergency Fund को वहाँ रखें जहाँ से
· जल्दी निकाल सकें
· कोई जोखिम न हो
· थोड़ा सा रिटर्न भी मिले
Advice :-
· High Interest Saving Account
· Liquid Mutual Fund
· Sweep-in FD
· Short Term FD
Avoid करें :-
· Share Market
· Crypto
· Long Term FD
· Gold / Real Estate
7. Emergency में उपयोग करें :-
· नौकरी जाने पर
· बड़ी मेडिकल इमरजेंसी
· घर में अचानक बड़ी समस्या
Emergency Fund को कहाँ पर रखना चाहिए?
Emergency Fund हमेशा ऐसी जगह पर रखें जहाँ से
· पैसा जल्दी निकाला जा सके
· पैसा पूरी तरह सुरक्षित हो
· लंबे समय वाले विकल्प न चुनें
1. बैंक में Saving Account
· यहाँ पैसा जल्दी निकाला जा सकता है
· सुरक्षित विकल्प है
2. Liquid Fund
· यहाँ थोड़ा ज्यादा ब्याज मिलता है
· पैसा जल्दी मिल जाता है
· कम जोखिम वाला विकल्प
3. FD / Fixed Deposit (Breakable FD)
· अगर आप ज्यादा ब्याज चाहते हैं और
· जरूरत पड़ने पर जल्दी तोड़ना चाहते हैं
तो Breakable FD एक अच्छा विकल्प है
4.Cash घर पर
· छोटी राशि के लिए घर पर रखें
· लेकिन अधिक cash घर पर न रखें, जोखिम बढ़ जाता है
Emergency Fund से जुड़ी सामान्य गलतियाँ
एक जगह सारा पैसा रख देना :-
अगर आप Emergency Fund के लिए पैसों को एक ही जगह रखते हैं, तो यह बिल्कुल सही तरीका नहीं होता, क्योंकि हमें ऐसा पैसा चाहिए जो सुरक्षित, तुरंत उपलब्ध, और बिना जोखिम के हो। Emergency Fund की ज़रूरत कभी भी पड़ सकती है।
अगर पूरा पैसा
सिर्फ एक
ही
जगह रखा जाए,
तो जोखिम बढ़
जाता है।
जैसे — अगर सारा
पैसा बैंक में
है और उस
बैंक में कोई
तकनीकी खराबी आ जाए
या कोई समस्या
हो जाए, तो
आप पैसे का
इस्तेमाल नहीं कर
पाएँगे।
अगर सारा पैसा
कैश में रखा
है, तो चोरी
होने का खतरा
बढ़ जाता है
और इस पर
कोई रिटर्न भी
नहीं मिलता।
इसलिए Emergency Fund को कभी भी एक ही जगह नहीं रखना चाहिए। इसे अलग-अलग सुरक्षित विकल्पों में बाँटकर रखना ही बेहतर होता है।
घर पर बहुत सारा कैश रख लेना :-
घर पर
ज़्यादा कैश
रखना सही
नहीं माना
जाता, क्योंकि
यह कभी
भी चोरी
हो सकता
है, खो
सकता है
या घर
में रखा
हुआ पैसा
अनजाने में
खर्च भी
हो सकता है।
इसलिए Emergency Fund के
पैसे घर
पर नहीं
रखने चाहिए।
घर पर
रखे कैश
पर न
तो कोई
ब्याज मिलता
है और
न ही
यह सुरक्षित
रहता है।
इसलिए आपको
ऐसा विकल्प
चुनना चाहिए
जहाँ आपका
पैसा सुरक्षित
भी रहे,
बढ़े भी,
और बिना
किसी जोखिम
के ज़रूरत
पड़ने पर
तुरंत मिल
सके।
जैसे कि
FD (Breakable FD) एक अच्छा
और सुरक्षित
विकल्प माना
जाता है।
Share Market में निवेश कर देना :-
Share
Market एक अच्छी
चीज़ है,
लेकिन Emergency Fund के लिए यह सही नहीं होगा।
Share Market में लगातार
उतार-चढ़ाव
होते रहते
हैं। अगर
आपने Emergency Fund का
पैसा इसमें
लगा दिया
और उसी
समय जब
आपको पैसे
की ज़रूरत
हो, मार्केट
नीचे हो,
तो आपको नुकसान हो सकता है।
Emergency Fund की जरूरत कभी भी पड़ सकती है। इसलिए Share Market इस फंड के लिए सही विकल्प नहीं है, क्योंकि इससे आपके पैसे को जोखिम हो जाता है।
Emergency Fund को सालों तक अपडेट न करना :-
Emergency Fund को
बनाना ही
काफी नहीं
है, इसे
समय-समय
पर अपडेट
करना भी
ज़रूरी है।
अगर आप
इसे सालों
तक अपडेट
नहीं करते,
तो यह
आपके वर्तमान
खर्च और
परिस्थितियों के
अनुसार पर्याप्त
नहीं रहेगा।
समय
के साथ
आपकी आय,
खर्च और
परिवार की
ज़रूरतें बदलती
रहती हैं।
इसलिए Emergency Fund की
राशि, निवेश
विकल्प और
उपलब्धता को नियमित रूप से समीक्षा और अपडेट करना
बहुत आवश्यक
है।
अगर
इसे अपडेट
नहीं किया
गया, तो
आप मुश्किल
समय में
पर्याप्त सुरक्षा
नहीं पा
सकेंगे और
फंड का
उद्देश्य पूरा
नहीं होगा।
निष्कर्ष (Conclusion):-
Emergency
Fund हमारे वित्तीय जीवन का मजबूत हिस्सा होता है, जिससे हम सुरक्षित महसूस करते हैं। यह हमारे मुश्किल समय में सहायक होता है। इसकी वजह से हमें कोई कर्ज़ नहीं लेना पड़ता और किसी भी मुश्किल का सामना आसानी से किया जा सकता है। यह हमें एक अच्छा जीवन जीने में मदद करता है।
इसको कैसे बनाना है, कौन-सी गलतियाँ नहीं करनी हैं, कहाँ पर इसे रखना होता है और कितने दिन में इसे अपडेट करना चाहिए—इन सभी जानकारियों की जानकारी होना एक Emergency Fund के लिए जरूरी होता है।
Emergency Fund – FAQ:-
1.Emergency Fund
की क्यों ज़रूरत पड़ती है?
· आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए
· आय के साधन का बंद हो जाना
·
कर्ज से बचना
· परिवार में आर्थिक सुरक्षा बनी रहना
· भविष्य की सुरक्षा
2.Emergency fund
क्या होता है?
यह एक विशेष
प्रकार की बचत
होती है, जिसमें
आप अपनी आय
में से थोड़ा-थोड़ा करके पैसा
जमा करते हैं
ताकि जीवन में
कभी कोई मुश्किल
आए तो आप
उसे इस फंड
की मदद से
आसानी से संभाल
सकें। इससे आपको
किसी भी तरह
की परेशानी का
सामना नहीं करना
पड़ता।
3.Emergency Fund को कैसे बनाएँ?
·
जरूरी खर्चों को जानें
·
छोटी शुरुआत करें
·
अलग अकाउंट में रखें
·
ऑटोमैटिक ट्रांसफ़र करें
·
सही निवेश करें
4.Emergency Fund को कहाँ पर रखना चाहिए?
बैंक में Saving
Account
Liquid Fund
FD / Fixed Deposit
(Breakable FD)
Cash घर पर
5.Emergency Fund से जुड़ी सामान्य गलतियाँ
एक जगह सारा पैसा रख देना :-
घर पर बहुत सारा कैश रख लेना :-
Share Market में निवेश कर देना :-
Emergency Fund को सालों तक अपडेट न करना

0 टिप्पणियाँ