आज के समय में इस आधुनिक जीवनशैली में लगभग हर व्यक्ति ऑनलाइन ऐप्स जैसे Google Pay, PhonePe और Paytm आदि का UPI भुगतान तरीके के रूप में उपयोग करता है। इससे हमारा जीवन बहुत ही आसान हो गया है। इसके माध्यम से पैसों का लेन-देन बहुत तेजी से हो जाता है और एक ही क्लिक में सब कुछ पूरा हो जाता है। पहले के समय को देखें तो आज का समय बहुत ही आधुनिक हो गया है। पहले के समय में हमें पैसे बैंक से निकालने में बहुत समय लग जाता था, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जैसे कि पहले बैंक में लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन आज के समय में हम बिना बैंक जाए ही पैसों को निकाल और जमा कर सकते हैं, जिससे हमारा काफी समय बच जाता है। आज के समय में हमें कैश अपने साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि सब कुछ कैशलेस हो गया है। लेकिन जैसे-जैसे किसी चीज़ का उपयोग बढ़ता है, वैसे-वैसे उसका नुकसान भी बढ़ जाता है। इसी तरह ऑनलाइन फ्रॉड, फ़िशिंग स्कैम और धोखाधड़ी जैसे मामले बहुत तेजी से बढ़ने लगे हैं। और ऐसा कई बार हुआ है कि हमारी एक छोटी-सी गलती के कारण हमारी मेहनत की कमाई हमारे पास नहीं रहती।
इस ब्लॉग में हम आपको बताएँगे कि ऑनलाइन पेमेंट करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। साथ ही कौन-कौन से जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाकर आप इस डिजिटल फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड क्या होता है? What Is Online Payment Fraud?
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड में कोई अज्ञात व्यक्ति आपको कॉल करता है और धोखे से आपकी व्यक्तिगत तथा बैंक से जुड़ी जानकारी लेने की कोशिश करता है। जैसे—OTP, UPI PIN, डेबिट/क्रेडिट कार्ड की जानकारी, बैंक डिटेल्स, बैंक लॉगिन आईडी और बहुत कुछ।
आज के समय में नए-नए तरीकों से ऑनलाइन फ्रॉड हो रहे हैं। यहाँ तक कि आपके मोबाइल की स्क्रीन देखकर भी आपका बैंक खाता खाली किया जा सकता है। ये ठग बहुत साधारण तरीके से आपकी सारी जानकारी हासिल कर लेते हैं। वे आपको फोन करके कहते हैं कि वे बैंक के अधिकारी हैं, ग्राहक सेवा (कस्टमर केयर) से बोल रहे हैं या किसी कंपनी के प्रतिनिधि (अधिकारी) हैं। इस तरह वे आपसे बात करके आपका विश्वास जीत लेते हैं और फिर किसी लिंक पर क्लिक करने, OTP शेयर करने या किसी QR कोड को स्कैन करने के लिए कहते हैं।
जैसे ही आप उनकी बातों में आकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर देते हैं, उसी समय आपका बैंक खाता खाली हो जाता है।
ऑनलाइन फ्रॉड का सबसे खतरनाक पहलू यही है कि स्कैमर्स बहुत तेजी से और तकनीकी तरीके से काम करते हैं।
1. किसी भी अंजान व्यक्ति की बातों में नहीं आना चाहिए।
2. अगर कोई भी आपको OTP साझा करने के लिए कहे, तो उसे बिल्कुल भी शेयरनहीं करना चाहिए।
3. और यदि कोई आपको किसी QR कोड को स्कैन करने के लिए कहे, तो वह भी नहीं करना चाहिए।
4. ऑनलाइन पेमेंट करते समय हमेशा जागरूक रहें और सतर्क रहें।
Online Payments में Fraud से कैसे बचें? (Top 10 सुरक्षित तरीके)
1. किसी के साथ अपना UPI PIN और OTP कभी न शेयर करें
2. Unknown या Unknown नंबर पर QR Code स्कैन न करें
3. Payment App केवल Official Store से डाउनलोड करें
4. Screen Sharing
Apps से बचें
5. फ़िशिंग लिंक पर क्लिक न करें
6. Social Media पर Bank Details कभी न डालें
7. Unknown कॉल पर बिल्कुल भरोसा न करें
8. Payment करते समय Amount दुबारा चेक करें
9. मजबूत Screen Lock और App Lock का उपयोग करें
10. SMS और Payment Alerts हमेशा ऑन रखें
किसी के साथ अपना UPI PIN और OTP कभी न शेयर करें Never share your UPI PIN and OTP with anyone.
UPI PIN और OTP दोनों की अपनी–अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये दोनों आपके बैंक खाते को सुरक्षा प्रदान करते हैं ताकि आपकी अनुमति के बिना आपके खाते से कोई भी पैसा न निकाल सके। लेकिन यह सुरक्षा तभी तक बनी रहती है, जब तक UPI PIN और OTP किसी अन्य व्यक्ति को पता न चलें। अगर यह जानकारी किसी और के हाथ लग जाती है, तो आपका खाता कब खाली हो जाएगा—यह आपको पता भी नहीं चलेगा।
अगर आप अपने बैंक खाते को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ UPI PIN या OTP साझा न करें। Scammers अक्सर खुद को बैंक कर्मचारी, ग्राहक सेवा अधिकारी, कंपनी का एजेंट या किसी ऑफ़र का लालच देने वाला बताकर आपसे यह जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। वे आपको भ्रमित करते हैं कि “आपके खाते में बैलेंस डाल रहा हूँ”, “KYC अपडेट करना है”, या “आपका अकाउंट ब्लॉक होने वाला है, OTP बताएं।”
इन सब बातों का केवल एक ही उद्देश्य होता है—आपसे OTP और UPI
PIN निकलवाना ताकि वे आपके खाते से पैसे निकाल सकें।
v सबसे ज़रूरी सूचना —
बैंक कभी भी आपसे OTP, PIN या UPI PIN नहीं मांगता। न बैंक आपको इस बारे में कॉल करता है, न मैसेज भेजता है और न ही ईमेल करता है। अगर आपके मोबाइल पर कोई मैसेज, कॉल या ईमेल आता है जिसमें OTP,
PIN या UPI
PIN मांगा जा रहा है, तो वह 100% फ्रॉड है। ऐसी जानकारी किसी के साथ बिल्कुल साझा न करें।
Unknown नंबर या Unknown पर QR Code स्कैन न करें Do not scan QR codes from unknown numbers or unknown sources.
आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड करना बहुत ही आसान हो गया है। स्कैमर्स आराम से लोगों से QR कोड स्कैन करवा लेते हैं और उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लेते हैं। जो व्यक्ति फ्रॉड करना चाहता है, वह खुद को खरीदार या दुकान वाला बताकर कहता है कि “आपने कल मेरी दुकान से कुछ खरीदा था, आपका लकी ड्रॉ निकला है। मैं आपको एक QR कोड भेज रहा हूँ, इसे स्कैन कर लेना, आपके खाते में तुरंत पैसे आ जाएंगे।”
लेकिन सच्चाई यह है कि यह सब एक ठगी का तरीका होता है। जैसे ही आप उनका भेजा हुआ QR कोड स्कैन करते हैं, उसी समय आपका बैंक खाता खाली हो सकता है।
इसी तरह कई बार आपके पास अनजान नंबर से कॉल आती है और वह व्यक्ति कहता है कि “मैंने गलती से आपके खाते में पैसे भेज दिए हैं, क्या आप मुझे वापस कर सकते हैं?” भरोसा दिलाने के लिए वह आपको फेक स्क्रीनशॉट भी भेज देता है, जिससे आप यकीन कर लें और उसे पैसे ट्रांसफर कर दें। पर वास्तव में यह भी एक फ्रॉड होता है। इन में से कुछ भी सच नहीं होता।
v सबसे ज़रूरी बात —
कभी भी किसी अनजान व्यक्ति या अनजान नंबर द्वारा भेजे गए QR कोड को स्कैन न करें।
जिसे आप नहीं जानते, उसकी किसी भी बात पर भरोसा न करें।
Payment App केवल Official Store से डाउनलोड करें Download payment apps only from official app stores
ऑनलाइन पेमेंट को सुरक्षित रखना क्यों ज़रूरी है?
आज के समय में ऑनलाइन फ्रॉड करना बहुत आसान हो गया है। लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप या SMS पर नकली लिंक भेजकर आपको झांसे में ले लेते हैं कई बार कहा जाता है कि “इस लिंक से ऐप डाउनलोड करो, कैश बैक मिलेगा” या “यह नया अपडेट है, पुराना ऐप बंद होने वाला है” —
लेकिन ऐसी बातें पूरी तरह झूठ होती हैं।
स्कैमर्स का मकसद सिर्फ़ एक होता है —
आपके फोन में नकली ऐप डाउनलोड करवाकर आपका डेटा चुराना।
जैसे ही आप ऐसा फ़र्ज़ी ऐप डाउनलोड करते हैं, आपके फोन के महत्वपूर्ण डेटा जैसे:
OTP
पासवर्ड
बैंक मैसेज
महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट
सब कुछ स्कैमर्स के पास पहुँच सकता है।
v सबसे जरूरी सूचना
हमेशा ध्यान रखें:
कभी भी किसी वेबसाइट, फॉरवर्ड मैसेज, विज्ञापन या किसी अजनबी द्वारा भेजे गए लिंक से कोई भी पेमेंट ऐप डाउनलोड न करें।
पेमेंट ऐप सिर्फ़ और सिर्फ़ —
Google Play Store
Apple App Store से ही डाउनलोड करें।
क्योंकि स्कैमर्स नकली ऐप बनाकर लोगों को फँसाते हैं और उनका बैंक डेटा चुरा लेते हैं।
Screen Sharing Apps से बचें Avoid screen sharing apps.
ऑनलाइन पेमेंट फ्रॉड में एक तरीका स्क्रीन शेयरिंग ऐप का भी होता है। इसमें लोगों को झांसा देकर स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड कराया जाता है। स्कैमर आपको कॉल करता है और कहता है कि “Team Viewer, AnyDesk, Quick Support जैसा ऐप इंस्टॉल कर लो। हम आपकी हर समस्या तुरंत दूर कर देंगे। खुद को बैंक का अधिकारी, किसी कंपनी का टेक्नीशियन, या रिफंड एजेंट बताकर भरोसा जीतने की कोशिश करता है। लेकिन यह पूरी तरह से फ्रॉड होता है।
Screen Sharing App कैसे धोखा देता है? How Do Screen Sharing Apps Scam People?
स्क्रीन शेयरिंग ऐप का काम होता है— आपके मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन को किसी और की स्क्रीन के साथ शेयर करना। जब आप यह ऐप डाउनलोड करके अनुमति (Permission) देते हैं, तो स्कैमर: आपके मोबाइल की स्क्रीन पर होने वाली हर गतिविधि आपका बैंक ऐप
आपका OTP
आपकी निजी जानकारी
सब कुछ साफ़-साफ़ देख सकता है।
यहीं से आपका पूरा पैसा खतरे में पड़ जाता है।
v सबसे जरूरी सूचना
कोई भी बैंक अधिकारी आपको कभी भी स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करने के लिए नहीं कह बैंक न तो TeamViewer, AnyDesk, Quick Support जैसे ऐप डाउनलोड करने को कहता है, और न ही किसी समस्या का समाधान करने के लिए स्क्रीन शेयरिंग मांगता है।
अगर कोई भी ऐसा कहे — तो यह 100% फ्रॉड है।
फ़िशिंग लिंक पर क्लिक न करें Do not click on phishing links.
स्कैमर ऐसे संदेश भेजता है जो बिल्कुल असली बैंक, मोबाइल कंपनी, या सरकारी विभाग के मैसेज जैसे लगते हैं। इन मैसेज में लिखा होता है:
· “आपकी KYC जल्द ही एक्सपायर होने वाली है, अभी अपडेट करें।”
· “आपकी SIM जल्द ही ब्लॉक हो जाएगी।”
· “आपका बैंक अकाउंट बंद होने वाला है, इस लिंक पर क्लिक
इनका असली मकसद होता है —आपको डराना और लिंक पर क्लिक करवाना।
लिंक पर क्लिक करते ही क्या होता है? What happens when you click on a link?
जब आप ऐसे किसी लिंक पर क्लिक करते हैं| उसी समय आपका डेटा चोरी होना शुरू हो जाता है |आपको एक नकली वेबसाइट पर ले जाया जाता है| यह वेबसाइट देखने में बिल्कुल असली बैंक की साइट जैसी लगती है| आप उस पर अपनी पूरी जानकारी भर देते हैं |इसके बाद स्कैमर आपके बैंक अकाउंट को हैक कर लेता है
v सबसे जरूरी सूचना
· असली बैंक कभी भी SMS या WhatsApp लिंक भेजकर KYC अपडेट नहीं कराता।
· बैंक कभी धमकी वाला लिंक नहीं भेजता— जैसे “अभी अपडेट करो वरना अकाउंट बंद।”
· ऐसे किसी मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें।
याद रखें — यह 100% फ्रॉड होता है।
Social Media पर Bank Details कभी न डालें Never share bank details on social media.
आज के समय में सोशल मीडिया जैसे —
Facebook, WhatsApp, Instagram, Telegram आदि से भी बहुत तरह के ऑनलाइन फ्रॉड होते हैं।
इन प्लेटफॉर्म्स पर लोग अक्सर गलती से अपनी बैंक से जुड़ी हुई जानकारी शेयर कर देते हैं।
स्कैमर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और इसी मौके का फायदा उठाते हैं।
वे आपको मैसेज भेजकर खुद को इस तरह बताते हैं:
Customer Care Executive,Bank Officer,Payment App Support Team
इनसे चैट करते-करते वे आपका भरोसा जीत लेते हैं, और फिर आपसे आपकी:
बैंक डिटेल्स, कार्ड नंबर, OTP, UPI PIN, Personal details जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ले लेते हैं।
जैसे ही आप उन्हें अपनी बैंक जानकारी बता देते हैं | उसी समय आपका बैंक अकाउंट खाली कर दिया जाता है।
v सबसे ज़रूरी सूचना
· कभी भी अपनी बैंक डिटेल्स या पर्सनल जानकारी किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर न करें
· बैंक के अधिकारी कभी सोशल मीडिया चैट से जानकारी नहीं मांगते।
· ऐसे किसी भी मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें।
Unknown कॉल पर बिल्कुल भरोसा न करें Do not trust unknown calls at all.
यह सबसे पुराना और ख़तरनाक तरीका है जिसमें स्कैमर अनजान कॉल करके लोगों को डराता है या लालच देता है। यह दो तरीकों से काम करता है—स्कैमर कॉल करके कहता है कि “मैं बैंक में काम करता हूँ और आपकी KYC नहीं हुई है, इसलिए आपका खाता बहुत जल्दी बंद होने वाला है। मैं अभी आपकी कुछ डिटेल्स ले लेता हूँ, इससे आपकी KYC हो जाएगी और आपको बैंक भी नहीं आना पड़ेगा।”
इस बात पर बहुत से ग्राहक आसानी से भरोसा कर लेते हैं और अपनी निजी जानकारी दे देते हैं। इसके बाद स्कैमर बैंक खाता खाली कर देता है।
v सबसे ज़रूरी सूचना
किसी भी अनजान नंबर पर कभी भरोसा न करें। अगर कोई कॉल करके KYC की बात करे, तो फौरन बैजाएँ और वहाँ के कर्मचारियों से पूछें कि क्या बिना KYC के आपका खाता सच में बंद हो सकता है या नहीं। बैंक कभी भी फोन पर OTP, PIN, पासवर्ड, CVV या पूरी बैंकिंग डिटेल्स नहीं मांगता।
Payment करते समय Amount दुबारा चेक करें Double-check the amount while making a payment.
ऑनलाइन पेमेंट करते समय जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि अक्सर लोग जल्दबाज़ी में बड़ी गलती कर देते हैं। कई बार लोग जल्द–जल्दी में गलत नंबर पर पैसे भेज देते हैं, जिससे पैसे वापस पाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इसलिए जब भी आप ऑनलाइन पेमेंट करें, अकाउंट नंबर, नाम, मोबाइल नंबर—सब कुछ ध्यान से चेक कर लें।
अगर रिसीवर का नाम पूरा नहीं दिख रहा है या गलत दिख रहा है, तो तुरंत पेमेंट रोक देना चाहिए।
QR कोड से पेमेंट करते समय ध्यान दें Be careful while making payments using a QR code
जब आप किसी QR कोड को स्कैन करके पेमेंट कर रहे हों, तो स्क्रीन पर दिख रहा नाम ज़रूर चेक करें। कई बार स्कैमर अपना QR कोड लगा देता है, जिससे पैसे गलत जगह चले जाते हैं। अक्सर जल्दबाजी में लोग गलत अमाउंट भी दर्ज कर देते हैं, जैसे 100 रुपये भेजने थे लेकिन एक नंबर ज़्यादा दब जाने से 100 की जगह 1000 रुपये भेज दिए। इसलिए पेमेंट करने के बाद अमाउंट ज़रूर दोबारा चेक करें।
v सबसे ज़रूरी सूचना
· Name Check: सामने वाले व्यक्ति का नाम सही है या नहीं
· UPI ID / Number Check: एक भी नंबर गलत नहीं होना चाहिए
· QR Code Check: भरोसेमंद और सही स्रोत का ही QR कोड स्कैन करें
मजबूत Screen Lock और App Lock का उपयोग करें Use strong screen lock and app lock.
आज के समय में मोबाइल सिर्फ एक डिवाइस नहीं रहा, बल्कि हमारे जीवन की अहम वस्तु बन गया है। मोबाइल में हमारी सारी निजी जानकारी, बैंक से जुड़ी details, फोटो, डॉक्यूमेंट और बहुत कुछ सुरक्षित रहता है। इसीलिए मोबाइल में मजबूत स्क्रीन लॉक होना बेहद ज़रूरी है। कई बार हमारा फोन कहीं गिर जाता है या चोरी हो जाता है, और अगर उसमें स्क्रीन लॉक नहीं है, तो कोई भी आसानी से हमारे फोन की सारी जानकारी निकाल सकता है। लेकिन अगर फोन में मजबूत लॉक हो, तो हमारी जानकारी सुरक्षित रहती है। मजबूत सुरक्षा के लिए एक स्ट्रॉन्ग PIN या Password होना बहुत ज़रूरी है। कभी भी ऐसा आसान पासवर्ड न रखें जिसे कोई भी आसानी से खोल सके—जैसे 1234, 0000, 1111, जन्मतिथि आदि। हमेशा जटिल और मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
App Lock आपकी सुरक्षा कैसे करता है?
कोई भी व्यक्ति आपकी अनुमति के बिना आपके फोन की ऐप्स नहीं खोल सकता। आपकी सारी पर्सनल details, फोटो, वीडियो और फाइलें सुरक्षित रहती हैं। कई App Lock ऐसे होते हैं जो गलत पासवर्ड डालने पर फोटो खींच लेते हैं, जिससे आपको पता चल जाता है कि किसने आपके फोन में घुसने की कोशिश की।
SMS और Payment Alerts हमेशा ऑन रखें Always keep SMS and payment alerts turned on.
आज के डिजिटल समय में बैंकिंग से जुड़े हर लेन–देन की जानकारी आपके मोबाइल पर आना बहुत ज़रूरी है।SMS और Payment Alerts ऑन होने से आपके खाते में होने वाली हर गतिविधि की तुरंत जानकारी आपको मिलती रहती है। अगर कोई संदिग्ध ट्रांज़ैक्शन होता है, तो आप तुरंत पहचान कर कार्रवाई कर सकते हैं। SMS अलर्ट का फायदा यह है कि जैसे ही आपके खाते से पैसे निकलते हैं या आते हैं, आपको उसी समय सूचना मिल जाती है।
इससे कोई भी धोखाधड़ी या गलती तुरंत पकड़ी जा सकती है और समय रहते बैंक को बताया जा सकता है। Payment alerts ऑन रखने से आप अपने बैंक बैलेंस, ATM निकासी, UPI भुगतान और कार्ड ट्रांज़ैक्शन की लाइव जानकारी प्राप्त करते हैं। यह आपकी सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
v सबसे ज़रूरी सूचना
हमेशा SMS और Email Alerts चालू रखें खाते से पैसे निकलते ही आपको तुरंत पता चल जाएगा कोई suspicious activity दिखे तो फौरन बैंक को सूचित करें। अलर्ट न आने की स्थिति में बैंक जाकर मोबाइल नंबर अपडेट करवाएँ
Conclusion (निष्कर्ष)
डिजिटल ठगी से बचने का सबसे बड़ा तरीका है—जागरूकता + सावधानी।
आज के डिजिटल युग में कोई भी संस्था फोन, ईमेल या मैसेज पर आपकी निजी बैंकिंग जानकारी नहीं मांगती।
हमेशा याद रखें:
“एक गलती पैसे गायब… और एक सावधानी आपके पैसे सुरक्षित।”


0 टिप्पणियाँ