Loan vs Credit: EMI बोझ से कैसे बचें? जानें जरूरी बातें

 


आज के समय में लोन और क्रेडिट की ज़रूरत बहुत ज़्यादा बढ़ गई है। चाहे कुछ खरीदना हो, शादी करनी हो, घर लेना हो या पढ़ाई के लिए पैसे चाहिए होंहर काम के लिए हमें लोन और क्रेडिट की आवश्यकता पड़ती है। इससे हमारा काम तो आसान हो जाता है, लेकिन सही जानकारी होने की वजह से यही सुविधा कभीकभी असुविधा में बदल जाती है और EMI का बोझ बढ़ता चला जाता है।

इसीलिए, इस ब्लॉग की मदद से हम आपको लोन और क्रेडिट से जुड़ी सारी ज़रूरी जानकारी देने की कोशिश करेंगे, ताकि आप इसका अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। साथ ही जानेंगे कि कौनकौन सी आम गलतियाँ होती हैं जिन्हें हमें बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

लोन क्या होते हैं?
यह एक वित्तीय सुविधा या ऐसी राशि होती है जिसे आप बैंक से कुछ निर्धारित समय के लिए उधार लेते हैं। जब आपको कुछ खरीदना होता है, तब बैंक आपको यह सुविधा प्रदान करता है, जिससे आप उस राशि को ब्याज सहित किस्तों में वापस चुका सकें।

Loan = उधार लिया हुआ पैसा + ब्याज, जिसे समय के साथ चुकाना होता है।

क्रेडिट क्या होता है?
यह एक ऐसी वित्तीय सुविधा है जिसमें किसी व्यक्ति या संस्था को पैसा या कोई सेवा उधार में दी जाती है और उसका भुगतान बाद में किया जाता है। सरल शब्दों में कहें तोपहले उपयोग करो, बाद में भुगतान करो इसमें आपको एक निर्धारित सीमा (Credit Limit) दी जाती है। अगर आप समय पर पूरी राशि का भुगतान कर देते हैं, तो आपको कोई ब्याज नहीं देना पड़ता। लेकिन यदि आप समय पूरा होने के बाद भुगतान करते हैं, तो उस पर ब्याज और लेट फीस दोनों लग जाते हैं।

Loans कितने प्रकार के होते हैं?
Secured Loan
Unsecured Loan

Secured Loans क्या होते हैं?

इसमें बैंक आपको पैसे देते समय किसी किसी चीज़ को अपनी गारंटी (Collateral) के रूप में अपने पास रखता है। अगर कल को आप लोन की राशि वापस नहीं कर पाएँ, तो बैंक उस चीज़ को बेचकर अपना पैसा पूरा कर सके।

उदाहरण के लिए:

  • घर गिरवी
  • सोना गिरवी
  • गाड़ी गिरवी आदि

Secured Loans की पहचान

  • Loan Amount बड़ा होता है
  • Interest Rate बहुत ही कम होता है
  • Repayment Period अधिक होता है

Unsecured Loan:

इसमें बैंक आपको पैसे देता है लेकिन किसी भी चीज़ को गारंटी के रूप में नहीं लेता।

उदाहरण के लिए:

  • Personal Loan
  • Business Unsecured Loan
  • Consumer Durable Loan (मोबाइल, लैपटॉप, TV आदि पर)
  • Travel Loan
  • Wedding Loan
  • Medical Loan / Emergency Loan

 Unsecured Loan की पहचान

  • कोई गारंटी नहीं चाहिए
  • Interest Rate बहुत ज़्यादा होता है
  • Loan Amount कम मिलता है
  • Repayment Time कम होता है

Credit Loans कितने प्रकार के होते हैं?

1.     Revolving Credit

2.     Installment Credit

3.     Open Credit

Revolving Credit क्या होते हैं?

यह एक क्रेडिट सुविधा होती है जिसमें एक निश्चित क्रेडिट लिमिट दी जाती है। उस लिमिट के अंदर आप बार-बार पैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। आप जितना चुकाते रहते हैं, लिमिट फिर से वापस मिल जाती है।

जैसे
पैसे इस्तेमाल करोजितना इस्तेमाल किया है वह वापस चुकाओलिमिट फिर से रिस्टोर हो जाएगी।

मुख्य पहचान:

  • आपको एक क्रेडिट लिमिट मिलती है
  • जितना खर्च करोगे, उतना बैलेंस कम होगा
  • जितना वापस भरोगे, उतनी लिमिट फिर से बढ़ेगी
  • हर महीने Minimum Payment भी कर सकते हैं
  • समय पर भुगतान करने से कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं, पर देर होने पर ब्याज + लेट फीस लगती है

उदाहरण के लिए:

  • Credit Card
  • Overdraft
  • Line of Credit

Installment Credit क्या होता है?

यह एक क्रेडिट सुविधा है जिसमें एक निर्धारित राशि उधार ली जाती है और निश्चित समय पर तय EMI में वापस की जाती है।

आप पूरा पैसा एक ही बार लेते हैं और उसके बाद मासिक किस्तों में उसे चुकाते रहते हैं, जब तक कि कर्ज़ पूरा हो जाए।

Installment Credit की पहचान:

  • एक तय राशि एक साथ मिलती है
  • फिक्स EMI में चुकाना होता है
  • ब्याज (Interest Rate) पहले से तय होता है
  • किस्तें निश्चित समय पर देनी होती हैं
  • लिमिट वापस नहीं होती (Revolving credit की तरह बार-बार इस्तेमाल नहीं कर सकते)

Installment Credit के उदाहरण:

  • Personal Loan EMI
  • Home Loan EMI
  • Car Loan EMI
  • Consumer Durable Loan (मोबाइल, TV, फ्रिज आदि की EMI)
  • Education Loan EMI

 

Open Credit क्या होता है?

यह एक क्रेडिट की सुविधा होती है जिसमें आप पहले सेवा लेते हैं और बाद में भुगतान करते हैं।
इसमें आपको कोई EMI नहीं देनी होती, बल्कि बिल दिया जाता है जिसे निर्धारित समय पर चुकाना होता है।
अगर वह समय से देर हो जाता है, तब आपको लेट फीस देनी पड़ती है।

Open Credit की पहचान:

  • पहले सेवा उपयोग करो, भुगतान बाद में करो
  • कोई EMI या किस्त नहीं बनती
  • पूरा बिल समय पर चुकाना होता है
  • देर होने पर लेट फीस लगती है
  • क्रेडिट लिमिट नहीं होती (जैसे क्रेडिट कार्ड में होती है)

Open Credit के उदाहरण:

  • बिजली का बिल
  • पानी का बिल
  • मोबाइल पोस्टपेड बिल
  • इंटरनेट बिल
  • गैस बिल
Credit और Loan में मुख्य अंतर

विशेषता

Loan (लोन)

Credit (क्रेडिट)

क्या है?

बैंक/संस्था से एक निश्चित राशि उधार लेना, जिसे तय समय पर किस्तों में चुकाना होता है।

बैंक/संस्था द्वारा दी गई सुविधा, जिसे पहले इस्तेमाल किया जाता है और बाद में भुगतान किया जाता है।

पैसे का उपयोग

पूरा पैसा एक बार में मिलता है।

जरूरत के अनुसार बार-बार इस्तेमाल किया जा सकता है या सेवाओं के लिए भुगतान बाद में।

भुगतान (Repayment)

EMI या मासिक किस्तों में।

आमतौर पर EMI नहीं, समय पर बिल या न्यूनतम भुगतान।

गारंटी (Collateral)

Secured Loan में गारंटी जरूरी, Unsecured Loan में नहीं।

सामान्यतः कोई Collateral नहीं।

ब्याज (Interest Rate)

Interest Rate स्थिर या तय होता है।

Interest Rate ज्यादा हो सकता है, देर होने पर Late Fee + Interest लगता है।

राशि / सीमा (Limit)

तय राशि दी जाती है।

क्रेडिट लिमिट के अंदर जितना इस्तेमाल करेंगे, उतना ही खर्च किया जा सकता है।

उदाहरण (Examples)

Home Loan, Car Loan, Personal Loan, Education Loan

Credit Card, Overdraft, Line of Credit, Postpaid Bill

 

 क्रेडिट में आम गलतियाँ

  1. क्रेडिट लिमिट से ज़्यादा खर्च करना
    कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने क्रेडिट कार्ड या किसी अन्य कार्ड की लिमिट से ज़्यादा खर्च कर देते हैं, जिससे ब्याज का बोझ बढ़ जाता है।
  2. समय पर भुगतान करना
    धनराशि को समय पर चुकाने से ब्याज दर बढ़ती है और साथ ही लेट फीस भी लगती है।
  3. बार-बार क्रेडिट लेना
    बार-बार क्रेडिट लेने से रीपेमेंट करना मुश्किल हो जाता है और व्यक्ति कर्ज़ के जाल (Debt Trap) में फँस जाता है।
  4. टर्म्स एंड कंडीशन्स समझना
    इंटरेस्ट रेट, लेट फीस और बिलिंग साइकिल की जानकारी होने से बाद में भुगतान की राशि बढ़ जाती है।
  5. क्रेडिट स्कोर की अनदेखी करना
    समय पर भुगतान करना और लिमिट से ज़्यादा उपयोग करने से क्रेडिट स्कोर गिर जाता है।
 
 

 लोन में आम गलतियाँ

  1. ज़रूरत से ज़्यादा लोन ले लेना
    कई बार लोग अपनी आवश्यकता से अधिक लोन ले लेते हैं, जिससे EMI बढ़ जाती है और भुगतान करना मुश्किल हो जाता है।
  2. समय पर EMI चुकाना
    EMI समय पर भरने से लेट फीस लगती है और ब्याज का बोझ बढ़ जाता है।
  3. ब्याज दर और शुल्क समझना
    लोन से जुड़े इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्कों की जानकारी होने पर कुल भुगतान बढ़ जाता है।
  4. मल्टीपल लोन ले लेना
    एक से अधिक लोन लेने पर रीपेमेंट करना कठिन हो जाता है, जिससे कर्ज़ बढ़ता जाता है।
  5. कोलेटरल की सही जानकारी लेना
    लोन लेते समय जब कोई संपत्ति गिरवी रखी जाती है, तो उसकी शर्तों को समझने से जोखिम बढ़ जाता है।
  6. लोन टेन्योर का गलत चयन
    बहुत लंबी अवधि चुनने पर EMI भले ही कम हो जाए, लेकिन कुल ब्याज काफी बढ़ जाता है।
  7. क्रेडिट स्कोर की अनदेखी करना
    कमजोर क्रेडिट स्कोर होने पर लोन प्राप्त करना मुश्किल हो जाता है और ब्याज दर भी अधिक लगती है।

 

Conclusion (निष्कर्ष)

लोन लेना एक आम वित्तीय आवश्यकता है, लेकिन सही जानकारी और समझ की कमी के कारण लोग कई बार उन गलतियों को दोहराते हैं जो भविष्य में भारी आर्थिक बोझ बन जाती हैं। ज़रूरत से ज़्यादा लोन लेना, EMI समय पर न भरना, ब्याज दरों को न समझना और क्रेडिट स्कोर की अनदेखी जैसी गलतियाँ आपकी वित्तीय स्थिति को कमजोर कर सकती हैं।
इसलिए हमेशा लोन लेते समय शर्तों को पढ़ें, EMI का सही आकलन करें, ब्याज दरों की तुलना करें और अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर रखें। समझदारी, योजना और जिम्मेदाराना वित्तीय व्यवहार आपको कर्ज़ के जाल से बचाता है और स्वस्थ वित्तीय जीवन देता है।

FAQ 

1. क्या ज़रूरत से ज़्यादा लोन लेना नुकसानदायक होता है?

हाँ, इससे EMI का बोझ बढ़ जाता है और भुगतान करना मुश्किल हो सकता है, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति कमजोर पड़ती है।

2. EMI समय पर न भरने पर क्या होता है?

समय पर EMI न भरने पर लेट फीस लगती है, ब्याज बढ़ता है और आपका क्रेडिट स्कोर भी खराब होता है।

3. लोन लेने से पहले क्या-क्या चेक करना चाहिए?

ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस, शर्तें, EMI राशि, टेन्योर और कोलेटरल संबंधित नियमों को ध्यान से समझना चाहिए।

4. मल्टीपल लोन लेना ठीक है क्या?

एक साथ कई लोन लेने से रीपेमेंट मुश्किल हो सकता है और कर्ज़ बढ़ता जाता है। केवल उतना ही लोन लें जितना संभाला जा सके।

5. क्रेडिट स्कोर लोन पर कितना असर डालता है?

अच्छा क्रेडिट स्कोर होने पर लोन आसानी से मंज़ूर होता है और ब्याज दर भी कम मिलती है। खराब स्कोर पर लोन मिलना मुश्किल होता है।

6. लोन टेन्योर छोटा रखना चाहिए या लंबा?

छोटी अवधि में EMI ज्यादा होती है लेकिन कुल ब्याज कम लगता है। लंबी अवधि में EMI कम होती है लेकिन कुल ब्याज ज्यादा देना पड़ता है।
अपनी आय और क्षमता के अनुसार टेन्योर चुनें।

7. क्या कोलेटरल की शर्तें समझना जरूरी है?

हाँ, क्योंकि गलत शर्तों को समझे बिना दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करना जोखिम को बढ़ा सकता है।

      

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ