CIBIL Score 750+ कैसे बढ़ाएं आसान तरीके How to increase your CIBIL Score to 750+ easily?


 

सिबिल स्कोर क्या है? what is CIBIL Score?
CIBIL Score
यह एक संख्या होती है, जिसकी मदद से हमें पता चलता है कि कोई व्यक्ति अपने ऋण और उधार को कितनी जिम्मेदारी से संभालता है। यह एक स्कोर TransUnion CIBIL द्वारा तैयार किया जाता है। यह स्कोर 300 से 900 के बीच का होता है, इसमें जितना अच्छा स्कोर रहता है, उतना ही आपके लिए वह सही माना जाता है। इसमें 750+ का स्कोर एक आदर्श स्कोर माना जाता है।

जैसे – 700 से 749 का स्कोर अच्छा माना जाता है, इसमें आपको ऋण आसानी से मिल जाता है। 650 से 699 यह सामान्य श्रेणी में आता है, इसमें ऋण मिलना संभव है, इसके कुछ शर्तें भी जुड़ी होती हैं, लेकिन बैंक अतिरिक्त दस्तावेज़ के साथ अधिक ब्याज मांग सकते हैं। 550 से 649 यह निम्न श्रेणी में आता है, इसमें ऋण मिलना मुश्किल हो जाता है और क्रेडिट कार्ड भी आसानी से नहीं मिलता। 300 से 549 यह खराब श्रेणी में आता है, यह बहुत ही खराब स्कोर है, इसमें ऋण नहीं मिल पाता है और वित्तीय संस्थान भरोसा नहीं करते।

सिबिल स्कोर क्यों जरूरी है? Why is a CIBIL Score important?
CIBIL Score
यह केवल एक संख्या ही नहीं बल्कि एक वित्तीय पहचान बन चुकी है। इसी के आधार पर यह तय किया जाता है कि आपको ऋण दिया जाएगा या नहीं। इसके बहुत सारे काम होते हैं

ऋण स्वीकृति के लिए सबसे जरूरी
ब्याज दर कम या ज्यादा यह तय करता है
क्रेडिट कार्ड मिलने में मदद करता है
वित्तीय भरोसा बनाता है
अधिक ऋण राशि मिलने में मदद करता है
तेज स्वीकृति प्रक्रिया
आपातकाल में काम आता है

ऋण स्वीकृति के लिए सबसे जरूरी हैऋण लेने के लिए सिबिल स्कोर बहुत ही ज्यादा जरूरी हो जाता है। बैंक इसी के आधार पर यह तय करता है कि ऋण देना सुरक्षित है या नहीं। सिबिल स्कोर को TransUnion CIBIL के द्वारा तैयार किया जाता है। यह आपकी वित्तीय विश्वसनीयता को भी दर्शाता है। जब आपका सिबिल स्कोर 750 से अधिक होता है, तब बैंक आपको भरोसेमंद ग्राहक मानती है और ऋण आसानी से स्वीकृत भी कर देती है। इसमें आपको कम ब्याज दर और बेहतर प्रस्ताव भी मिलते हैं।

अगर आपका सिबिल स्कोर कम होता है, तो बैंक आपको जोखिमपूर्ण उधारकर्ता समझ लेती है, जिस वजह से ऋण अस्वीकृत होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है। इसमें आपको ज्यादा ब्याज भी देना पड़ता है। उच्च सिबिल स्कोर होने पर ऋण स्वीकृति प्रक्रिया भी तेज हो जाती है और दस्तावेज़ कम देने पड़ते हैं, जबकि कम सिबिल स्कोर होने पर सत्यापन ज्यादा होता है और स्वीकृति में देरी हो सकती है। इसलिए सिबिल स्कोर अच्छा रखना हमारे लिए बेहद जरूरी बन जाता है, जो आमतौर पर ऋण स्वीकृति को प्रभावित करता है।

ब्याज दर ज्यादा या कम तय करता हैCIBIL Score ब्याज दर में एक अहम भूमिका निभाता है। जैसे कि अगर आपका सिबिल स्कोर अच्छा है, तो बैंक आप पर भरोसा कर कम ब्याज पर ऋण देता है। लेकिन इसके विपरीत, जब आपका सिबिल स्कोर कम होता है, तब बैंक आपको भरोसेमंद ग्राहक नहीं मानता है और उसमें बैंक के लिए जोखिम बढ़ जाता है। इस कारण से बैंक आप पर ज्यादा ब्याज दर लेना शुरू कर देता है। इस वजह से सिबिल स्कोर सीधे तौर पर यह निर्धारित करता है कि आपका ऋण कैसा होगाज्यादा ब्याज वाला या कम ब्याज वाला।

क्रेडिट कार्ड मिलने में मदद – CIBIL Score क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने में एक बड़ी भूमिका निभाता है। जब आपका सिबिल स्कोर अच्छा होता है और आप समय पर उधार लिए गए पैसे वापस करते हैं, तब बैंक आपको भरोसेमंद ग्राहक मानता है और फिर बैंक आपको क्रेडिट कार्ड दे देता है। इसके साथ ही आपको बेहतर सीमा और कम ब्याज दर का फायदा भी मिलता है।

अधिक ऋण राशि मिल सकती हैजब आपका CIBIL Score 750 या इससे ज्यादा होता है, तो इस वजह से ऋण राशि ज्यादा मिलने की संभावना बढ़ जाती है। इससे वित्तीय संस्थान को यह पता चलता है कि व्यक्ति अपनी भुगतान समय पर कर रहा है। आपकी आय जितनी ज्यादा और स्थिर होगी, उस वजह से बैंक आप पर भरोसा करने लगता है कि आप ईएमआई को आसानी से चुका सकते हैं, जिससे अधिक ऋण राशि ऑफर हो जाती है।

अगर आपकी नौकरी अच्छी है या व्यवसाय भी अच्छा चल रहा है, तो आपकी ऋण पात्रता भी बढ़ जाती है। साथ ही अगर आपके ऊपर ज्यादा ऋण या देनदारियां नहीं हैं और आपने पिछले ऋण या क्रेडिट कार्ड की भुगतान समय पर की है, तो इससे आपकी पुनर्भुगतान इतिहास मजबूत हो जाती है। इस कारण से आपको ज्यादा ऋण राशि के साथ कम ब्याज दर और जल्दी स्वीकृति भी मिल जाती है।

तेज स्वीकृति प्रक्रियाअगर आपका CIBIL Score अच्छा है, तब ऋण स्वीकृति बहुत ज्यादा तेज हो जाती है क्योंकि बैंक ऐसे ग्राहक को कम जोखिम वाला मानते हैं, जिससे उनके ऋण आवेदन को जल्दी सत्यापित और स्वीकृत किया जाता है। जब आय स्थिर होती है और क्रेडिट स्कोर अच्छा होता है, तब बैंक को ज्यादा जांच करने की जरूरत नहीं होती, जिससे आपका काफी समय बच जाता है और आपको स्वीकृति जल्दी मिल जाती है।

आपातकाल में काम आता हैऋण और क्रेडिट सुविधा बहुत ही ज्यादा काम आती है जब हमें आपातकाल की स्थिति होती है, क्योंकि हमें अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है। तब हमें वित्तीय सहायता की जरूरत होती है, जिससे आप चिकित्सा आपातकाल, तुरंत यात्रा या कोई जरूरी खर्च बिना किसी देरी के पूरा कर सकते हैं। इस आपातकाल के समय में आप धीरे-धीरे पुनर्भुगतान भी कर सकते हैं।

सिबिल स्कोर कैसे काम करता है? How does a CIBIL Score work?
यह बहुत ही साधारण तरीके से काम करता है। यह आपके क्रेडिट व्यवहार को ट्रैक करके एक स्कोर बनाता है, जिसकी मदद से बैंक को यह पता चलता है कि लोन लेने के बाद आप उसे सही तरीके से चुकाते हैं या नहीं। जब आप कोई लोन लेते हैं या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक आपकी सारी जानकारी हर महीने क्रेडिट ब्यूरो को भेजता है, फिर स्कोर तैयार होता है। जब आप समय पर बिल भरते हैं, तो स्कोर बढ़ जाता है और भुगतान चूकते ही स्कोर कम हो जाता है। इसके अलावा, आप अपनी क्रेडिट सीमा का कितना हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं और कितनी बार नए लोन के लिए आवेदन किया है, यह सभी जानकारी भी देखी जाती है।

सिबिल स्कोर खराब क्यों होता है? Why does a CIBIL Score become low?
सीबिल स्कोर खराब होने के बहुत सारे कारण हो सकते हैं, जो आपके वित्तीय व्यवहार पर निर्भर करते हैं। पहला कारण है कि लोन की ईएमआई या क्रेडिट कार्ड बिल का समय पर भुगतान करना, क्योंकि भुगतान इतिहास का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है। क्रेडिट कार्ड सीमा का बहुत अधिक उपयोग करना, बार-बार लोन या क्रेडिट के लिए आवेदन करना, जिसकी वजह से हर पूछताछ बढ़ जाती है, फिर स्कोर बहुत ही ज्यादा गिरने की संभावना होती है। जब कोई व्यक्ति लोन डिफॉल्ट कर देता है या फिर पूरा भुगतान नहीं करता है, तब सीबिल स्कोर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। नई क्रेडिट हिस्ट्री होने से भी स्कोर मजबूत नहीं होता है। असुरक्षित लोन जैसे पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड और सुरक्षित लोन का मिश्रण नहीं होता है, तब भी स्कोर प्रभावित हो जाता है। जब आपका सीबिल स्कोर गिरने के चांस बढ़ते हैं, इसकी वजह से क्रेडिट हिस्ट्री कमजोर हो जाती है। इसलिए वित्तीय अनुशासन बनाए रखना, समय पर भुगतान करना और क्रेडिट का सही उपयोग करना एक अच्छे सीबिल स्कोर के लिए बहुत जरूरी हो जाता है।

सिबिल स्कोर को कैसे बढ़ाएं? How to increase your CIBIL Score?
सीबिल स्कोर को बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने सभी लोन की ईएमआई और क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर भरें, क्योंकि भुगतान इतिहास का सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ता है। क्रेडिट कार्ड की सीमा का पूरा उपयोग करें, उसमें 30%–40% तक का इस्तेमाल करना ही सही रहता है, जिससे क्रेडिट उपयोग कम रहे और स्कोर बेहतर रहे। पुराने क्रेडिट कार्ड या लोन अकाउंट को तुरंत बंद करें, क्योंकि लंबी हिस्ट्री आपके लिए सही रहती है। और बार-बार लोन या क्रेडिट कार्ड के आवेदन से बचें, क्योंकि हर आवेदन पर हार्ड पूछताछ होती है, जिससे स्कोर थोड़ा कम हो जाता है। अपने पुराने बकाया और डिफॉल्ट को भी जल्दी से जल्दी चुकाना चाहिए। समय-समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करके अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए। ये सभी वो गलतियां हैं जिन्हें सुधार कर आप अपने सीबिल स्कोर को बढ़ा सकते हैं

निष्कर्ष :-(conclusion)

CIBIL Score यह एक संख्या ही नहीं है, यह एक वित्तीय पहचान बन चुकी है। यह तय करती है कि आपको लोन मिलेगा या नहीं, कितनी आसानी से मिलेगा और मिलने वाली राशि पर ब्याज कितना होगा। यह सब बातें सिबिल स्कोर तय करता है। यह केवल आपको बेहतर वित्तीय अवसर देता है बल्कि बैंक और वित्तीय संस्थानों के बीच आपकी विश्वसनीयता को भी बढ़ाता है।

अगर आपका सिबिल स्कोर कम होता है, तब आपको लोन मिलने में दिक्कत हो जाती है और वित्तीय परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए यह जरूरी हो जाता है कि आप समय पर भुगतान करें, क्रेडिट का सही उपयोग करें और वित्तीय अनुशासन बनाए रखें।

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ