आज के इस दौर में आय होना बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण हो गया है, लेकिन सिर्फ एक अच्छी आय होना ही काफ़ी नहीं होता। उसका वास्तविक प्रबंधन भी बेहद ज़रूरी है। हमें यह समझना आवश्यक है कि पैसे को कैसे प्रबंधित करना है, कितनी धनराशि को निवेश करना चाहिए और भविष्य की सुरक्षा के लिए कौन-कौन से कदम लेने चाहिए, ताकि जीवन तनावमुक्त रह सके। यदि आय का सही प्रबंधन न किया जाए, तो भविष्य में किसी भी प्रकार की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
इस ब्लॉग में हम आपको आय प्रबंधन (Income
Management) के बारे में बताएँगे—यह
क्यों आवश्यक है, इसके क्या लाभ हो सकते
हैं आदि।
Income
Management क्या है?
यह एक आय का प्रबंधन है, जिसे
व्यक्ति की आय के अनुसार बनाया जाता है। इसमें वर्तमान की सभी आवश्यकताओं को पूरा
करना, भविष्य
को मज़बूत बनाना, जीवन में निवेश करना, आपातकालीन
स्थिति में मज़बूती से खड़े रहना शामिल है, ताकि
हम कर्ज़ से मुक्त रह सकें और एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सकें।
Income Management क्यों
आवश्यक है?
● अपने
अच्छे भविष्य के लिए
● जीवन
में कभी कर्ज़ न हो
● व्यर्थ
के ख़र्चों से बचे रहें
● आपातकालीन
समय में सुरक्षा बनी रहे
● दीर्घकाल
संपत्ति का निर्माण हो
अपने अच्छे भविष्य के लिए –
एक
अच्छे भविष्य का मतलब होता है कि हम अपनी भविष्य की ज़रूरतों और इच्छाओं को आसानी
से पूरा कर सकें। लेकिन यह तभी संभव है जब हम अपनी आय का सही तरीके से प्रबंधन
करना सीखें। जब तक हम अपनी आय का प्रबंधन नहीं करते, तब
तक हम इन लक्ष्यों को पूरा नहीं कर पाते।
भविष्य
की इच्छाएँ जैसे—कार, घर, बच्चों
की पढ़ाई, शादी, रिटायरमेंट
आदि—इन
सबके लिए भी सही आय प्रबंधन ज़रूरी है।
जीवन में कभी कर्ज़ न हो –
अपनी आय का प्रबंधन इस तरह करें कि आपको कभी भी किसी से
कर्ज़ लेने की आवश्यकता न पड़े। जीवन में किसी भी समय कोई विपदा आ सकती है, और
ऐसी स्थिति में आपको कर्ज़ लेना पड़ सकता है। इसे टालने के लिए अपनी आय का अच्छा
प्रबंधन करना ज़रूरी है।
व्यर्थ के ख़र्चों से बचे रहें –
जहाँ ज़रूरत हो, केवल
वहीं खर्च करें। अनावश्यक खर्च न करें, क्योंकि
इससे आपका खर्च बढ़ता है और आपके पैसे का कोई लाभ नहीं होता। यह आदत भविष्य में भी
नुकसान देती है और इसी वजह से व्यक्ति पैसे को संभाल नहीं पाता।
आपातकालीन समय में सुरक्षा बनी रहे –
जीवन में अचानक कोई
दुर्घटना, बीमारी या किसी भी
प्रकार का वित्तीय संकट आ सकता है। ऐसे समय में आपके पास पर्याप्त आय और बचत होनी
चाहिए, ताकि आप इस मुश्किल
समय से आसानी से निकल सकें।
दीर्घकाल संपत्ति का निर्माण हो –
लंबे समय तक नियमित
परिश्रम, बचत और निवेश से आपके
पास अच्छी-खासी संपत्ति बन सकती है। यह तभी संभव है जब आप लगातार बचत और निवेश
करें, जैसे—म्यूचुअल
फंड SIP, घर, ज़मीन
आदि में निवेश।
आय का प्रबंधन कैसे करें
जीवन में आय का प्रबंधन बेहद ज़रूरी है।
इससे हमें कई तरह के अनुभव और फायदे मिलते हैं। चाहे आप कितना भी पैसा कमाते हों, अगर आपको आय का सही प्रबंधन नहीं आता, तो आप कभी भी बचत नहीं कर पाएँगे। लेकिन
कुछ सरल कदम अपनाकर आप आसानी से पैसों को बचा और संभाल सकते हैं।
आय के प्रबंधन के महत्वपूर्ण चरण
1. अपनी आय का बजट बनाकर
2. खर्चों की सूची तैयार करके
3. एक आपातकालीन (Emergency) फंड बनाकर
4. कर्ज (डेबिट/क्रेडिट) को नियंत्रित करके
5. अपनी आय का 20%
बचत
में डालकर
6. निवेश (Investment)
शुरू
करके
7. लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन से बचकर
8. वित्तीय लक्ष्य (Financial Goals) तय करके
9. अनावश्यक खर्चों को रोककर
अपनी आय का बजट बनाकर-
अपनी आय का बजट बनाकर चलना आय प्रबंधन का सबसे अच्छा तरीका
होता है।
इससे आपको
यह समझ
आता है कि आप अपना पैसा
कहाँ और कितना खर्च
कर रहे हैं, कौन-सा खर्च आपके लिए सही है और कहाँ आप
पैसों की बरबादी कर रहे हैं। बजट बनाने से यह भी पता चलता है कि आप चाहें तो कितनी
बचत कर सकते हैं और कहाँ सुधार की जरूरत है।
बजट बनाते समय अपनी आय को तीन हिस्सों में बाँटना
चाहिए, ताकि समझना आसान हो
जाए और आप पैसों को सही जगह पर निवेश भी कर सकें, जैसे:
• जरूरी
खर्च (Needs)
घर का किराया, खाना, बिजली-पानी, बच्चों की फीस आदि।
• कम
जरूरी लेकिन महत्वपूर्ण खर्च (Wants)
घूमने फिरने का खर्च, बाहर खाना, खरीदारी आदि।
• बचत
व निवेश (Savings
& Investments)
SIP, FD, इमरजेंसी फंड, रिटायरमेंट फंड आदि।
खर्चों की सूची तैयार करके –
यह भी बहुत अच्छा तरीका है। आपको हर महीने एक ऐसी सूची तैयार
करनी चाहिए जिससे आप आसानी से अपना बजट तैयार कर सकें और
बेफिजूल खर्चों से बच सकें। इससे आपको यह भी पता चल जाता है कि आपको कहाँ पैसे
खर्च करने चाहिए और कहाँ नहीं, जिससे
आपकी बचत बढ़ेगी।
एक आपातकालीन (Emergency) फंड बनाकर –
यह बहुत ज़रूरी होता
है, जिससे आप आपातकालीन समय में इसका उपयोग कर
सकते हैं। यह फंड तब काम आता है जब आपकी नौकरी
चली जाए, बिज़नेस में नुकसान हो,
या कोई बीमारी जैसी स्थिति आए और
आपको ज्यादा फंड की जरूरत हो। ऐसे समय में यह Emergency Fund बहुत काम आता है।
अपनी आय का 20% बचत में डालकर –
अपनी आय का 20%
बचत में डालना बहुत ही जरूरी है,
जिससे आपकी अच्छी
बचत होती
है और आपका पैसा बढ़ता है। भविष्य में कभी
भी जरूरत पड़ने पर यह पैसा काम आ सकता है। पैसों को निवेश करने के कई तरीके हैं,
जैसे SIP, Mutual Funds, FD
निवेश (Investment) शुरू करके –
अपनी कमाई का कुछ हिस्सा हमें निवेश में डालना चाहिए, जिससे हमें बहुत फायदा होता है। यह पैसा समय के साथ बढ़ता है। निवेश के कुछ तरीके हैं जिनमें आप निवेश करके भविष्य के लिए अच्छा पैसा बचा सकते हैं, जैसे:
● SIP
● Mutual Fund
● FD
● Stock Market
लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन से बचकर –
बहुत बार देखा है कि
जब आपकी आय बढ़ती है, उसके साथ खर्चे
भी बढ़ जाते हैं, जैसे
महंगे कपड़े, मंँगी
गाड़ी या महंगी घड़ी। बढ़ी हुई आय का कोई फर्क नहीं पड़ता और आपकी बचत पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है, जिससे भविष्य में बचत प्रभावित होती है।
आय बढ़ने पर अपने खर्चों को नियंत्रण में रखना जरूरी है।
वित्तीय लक्ष्य (Financial Goals) तय करके –
यह अपने खर्च करने के
तरीके के लिए सही दिशा
जरूरी है। इसमें सबसे
ज्यादा बचत की जरूरत होती है। इसमें आप एक लक्ष्य के रूप में बचत कर सकते हैं, जैसे कि आपको किसी को पैसे देने हैं या
कुछ समय के बाद किसी बड़े खर्च के लिए तैयार रहना।
अनावश्यक खर्चों को रोककर –
यह आय प्रबंधक के सबसे प्रमुख तरीकों में से एक है,
जिसमें हम बिना जरूरत का सामान खरीद
लेते हैं और बार-बार बाहर खाने या फालतू मनोरंजन जैसी चीजें कर लेते हैं, जिससे अपनी
बचत पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है।
निष्कर्ष (Conclusion) –
आय प्रबंधक केवल आपको पैसों की बचत नहीं बताता, बल्कि यह वे
गलतियाँ भी दिखाता है जिनकी वजह से हम अच्छा निवेश नहीं कर
पाते और पैसे को व्यर्थ कर देते हैं, जिससे भविष्य में दुख उठाना पड़ सकता है। इसलिए आपको पैसों की बचत करनी चाहिए और इन तरीकों को जीवन में लागू करना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ