कॉलेज लाइफ में पैसे खत्म क्यों हो जाते हैं? स्टूडेंट बजट समाधान Why Does Money Run Out in College Life? Student Budget Solutions

 


छात्र जीवन में छात्र की पहली कमाई कुछ और नहीं, बल्कि पैसों की सही समझ होनी चाहिए। यह समझ इसलिए ज़रूरी है ताकि छात्र पैसों को व्यर्थ करे, बल्कि उनका सही उपयोग करना सीखे। जब छात्र पैसे का सही तरीके से इस्तेमाल करता है, तो भविष्य में उसे कभी भी आर्थिक तनाव या आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

स्टूडेंट बजट केवल एक साधारण बजट नहीं है, बल्कि यह छात्रों के लिए एक निवेश की तरह होता है। इसके माध्यम से छात्र को एक सीमित राशि में पूरे महीने के खर्चों को मैनेज करना होता है। इसमें खाने-पीने का खर्च, रहने का खर्च, पढ़ाई का खर्च, यात्रा का खर्च, मोबाइल और इंटरनेट का खर्च, कपड़ों का खर्च और घूमने-फिरने का खर्च शामिल होता है। इन सभी खर्चों को छात्रों को तय पैसों में ही पूरा करना होता है।

इसीलिए इस ब्लॉग के माध्यम से हम उन सभी ज़रूरी बातों पर ध्यान रखते हुए चर्चा करेंगे, जो एक छात्र के लिए स्टूडेंट बजट बनाते समय महत्वपूर्ण होती हैं।

स्टूडेंट बजट क्या है?  What is student budget ?

यह एक वित्तीय योजना है, जिसमें एक निश्चित राशि के अंदर छात्रों को अपने पूरे महीने के खर्च को मैनेज करना होता है। इसकी मदद से छात्रों को यह समझ में आता है कि हमें कहाँ और कितना पैसा खर्च करना चाहिए और कितना पैसा बचाना चाहिए। यह सारी जानकारी हमें स्टूडेंट बजट के माध्यम से मिलती है, जो भविष्य में हमारे लिए बहुत ही मददगार साबित होती है।

जब हम थोड़ा-थोड़ा करके नियमित रूप से बचत करते हैं, तो वही बचत समय के साथ एक बड़ी राशि में बदल जाती है, जो हमें भविष्य के लिए आर्थिक रूप से मज़बूत बनाती है।

स्टूडेंट बजट कैसे बनाएं? How to Create a Student Budget?

स्टूडेंट बजट बनाने के लिए सबसे पहले एक छात्र के पास यह जानकारी होना बहुत ज़रूरी है कि उसकी कुल आय कितनी है जैसे कि पॉकेट मनी, स्कॉलरशिप या पार्ट-टाइम इनकम। इन सभी स्रोतों से छात्र के पास महीने में कुल कितना पैसा आता है, इसका सही अनुमान होना चाहिए।

इसके बाद महीने के सभी खर्चों की सूची बनानी चाहिए। इसमें खाने-पीने का खर्च, रहने का खर्च, पढ़ाई का खर्च, यात्रा का खर्च, मोबाइल और इंटरनेट का खर्च तथा मनोरंजन से जुड़े खर्च शामिल होते हैं। इन सभी खर्चों को अपनी ज़रूरत के हिसाब से बाँटना चाहिए, जैसेज़रूरी खर्च, इच्छाओं से जुड़े खर्च और बचत।

इसके लिए 50-30-20 नियम को अपनाया जा सकता है, जिससे ज़रूरी और गैर-ज़रूरी खर्चों को पहचानना आसान हो जाता है। इस नियम के अनुसार 50% पैसा ज़रूरी खर्चों पर, 30% पैसा इच्छाओं से जुड़े खर्चों पर और 20% पैसा बचत पर खर्च करना चाहिए।

इस नियम को सही तरीके से लागू करने के लिए खर्चों को मोबाइल ऐप, नोटबुक या एक्सेल शीट में नियमित रूप से ट्रैक करना चाहिए और महीने के अंत में समीक्षा करनी चाहिए। इससे यह समझ में आता है कि हम कहाँ फिज़ूल खर्च कर रहे हैं और भविष्य में उन खर्चों से कैसे बचा जा सकता है।

स्टूडेंट बजट बनाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स Some Easy Steps to Create a Student Budget

1. अपनी महीने की आय जानें


स्टूडेंट बजट बनाने के लिए सबसे पहले यह जानना बहुत ज़रूरी है कि हमारी महीने की कुल आय कितनी है। कई बार छात्र यह सोच लेते हैं कि माता-पिता से मिली हुई धनराशि ही उनकी पूरी आय है और उसी के आधार पर महीने के खर्च तय कर लेते हैं, लेकिन यह तरीका सही नहीं होता।

क्योंकि पार्ट-टाइम जॉब, ट्यूशन की कमाई, फ्रीलांसिंग का काम या स्कॉलरशिप भी महीने की आय में शामिल होती है। सही तरीका यह है कि छात्र के पास जिस भी तरह की आय आती है, उसे जोड़कर अपनी कुल महीने की आय निकालें। इसके बाद उसी के अनुसार महीने का खर्च तय करें और यह भी निर्धारित करें कि महीने में कितनी बचत करनी है।

इसीलिए स्टूडेंट बजट बनाने का पहला और सबसे ज़रूरी कदम है अपनी आय को सही तरीके से जानना

2. सभी खर्चों की लिस्ट बनाएं

एक छात्र के लिए यह बहुत ही ज़रूरी कदम होता है जब वह अपना स्टूडेंट बजट बनाता है। इसके लिए उसे अपने महीने के सभी खर्चों की एक लिस्ट बनानी चाहिए या फिर रोज़ाना होने वाले खर्चों को उसमें लिखते रहना चाहिए। इससे महीने के अंत में यह आसानी से पता चल जाता है कि कौन-सा खर्च अनावश्यक है और कौन-सा खर्च ज़रूरी है।

जैसेहॉस्टल या किराए का खर्च, खाने-पीने का खर्च, कॉलेज या कोचिंग की फीस, किताबें-कॉपी, इंटरनेट, मोबाइल रिचार्ज और ट्रांसपोर्ट का खर्चये सभी ज़रूरी खर्चों में शामिल होते हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे अन्य खर्च भी होते हैं, जिनका हमें समय पर पता नहीं चलता और फिर महीने के अंत में यह समझ में नहीं आता कि सारा पैसा कहाँ चला गया।

इन अन्य खर्चों में बाहर खाना, दोस्तों के साथ घूमना, मूवी देखना, ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन, कपड़े या शौक से जुड़े खर्च आदि शामिल होते हैं। इसलिए सभी खर्चों की लिस्ट बनाना स्टूडेंट बजट का एक अहम हिस्सा है।

3. खर्चों की सीमा तय करें 

खर्चों की सीमा तय करना बहुत ज़रूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले हमें अपनी आय को खर्चों के अनुसार बाँटना चाहिए। जो खर्च ज़रूरी होते हैं, उनके लिए थोड़ी ज़्यादा सीमा रखनी चाहिए। और जो खर्च कम ज़रूरी हैं या जिनके बिना काम चल सकता है, उन पर ज़्यादा सीमा नहीं रखनी चाहिए।

अब सवाल यह आता है कि आपको कैसे पता चलेगा कि कौन-सा खर्च ज़रूरी है और कौन-सा कम ज़रूरी। इसके लिए आपको अपने रोज़ाना के सभी खर्च लिखने चाहिए। फिर कुछ समय बाद उन खर्चों को ध्यान से देखें और अपने अनुसार तय करें कि आपके लिए कौन-सा खर्च ज़रूरी है और कौन-सा नहीं।

ध्यान रखें कि सभी खर्च हर व्यक्ति के लिए अलग-अलग होते हैं, इसलिए आपको यह प्रक्रिया अपनी ज़रूरत और स्थिति के अनुसार करनी चाहिए।

.4. थोड़ी बचत ज़रूर रखें 

 जब आप स्टूडेंट बजट बनाते हैं, तब आपके लिए ध्यान में रखने वाली बात यह भी है कि हमें खर्चों के साथ-साथ थोड़ी बचत पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। हम हमेशा यह सोचते हैं कि अभी हमारे पास कम पैसा है, जब हमारे पास ज़्यादा पैसा होगा तब हम बचत करेंगे। लेकिन यह सोच हमारे लिए गलत है।

हमें सबसे पहले कुछ पैसे बचत के लिए निकाल लेने चाहिए। इससे हमें बचत करने की आदत बनती है और कभी भी भविष्य में पैसों की ज़रूरत होगी, तब हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हमें कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि हमारे पास ज़्यादा पैसे होंगे तभी हम बचत करेंगे।

5. खर्चों पर नियमित नज़र रखें 

 खर्चों पर ध्यान रखना हमारे लिए बहुत ही ज़रूरी हो जाता है, खासकर जब हम कोई बजट तैयार करते हैं। इसमें हम सभी खर्चों को एक कॉपी में या किसी डायरी में लिख सकते हैं और महीने के अंत में उनकी जाँच कर सकते हैं, या फिर सप्ताह में एक बार भी जाँच कर सकते हैं।

इससे हमें अनावश्यक और आवश्यक खर्चों में अंतर का पता चल सकता है। यह हमारे लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है, क्योंकि इससे भविष्य में होने वाली गलतियों को ठीक किया जा सकता है और हमें आर्थिक नुकसान होने से बचाया जा सकता है।

6. महीने के अंत में समीक्षा करें  यह हर व्यक्ति के लिए बेहद ज़रूरी हो जाता है जो अपना बजट तैयार करता है। इसकी मदद से हमें यह पता चल जाता है कि जो बजट हमने तय किया था, उसका हमने सही तरीके से पालन किया है या नहीं।

इससे हमें यह भी समझ आता है कि किन खर्चों में हम कटौती कर सकते हैं और किन खर्चों में नहीं कर सकते, जो हमारे लिए बहुत ज़रूरी होता है। महीने के अंत में समीक्षा करने से हमें यह पता चलता है कि हमने कौन-कौन सी गलतियाँ की हैं और उन्हें अगले महीने कैसे ठीक किया जा सकता है, ताकि भविष्य में बेहतर तरीके से योजना बनाई जा सके।

स्टूडेंट बजट बनाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

1.     पैसों की सही समझ बनती है
इसकी मदद से हमें यह पता चलता है कि हमने पैसे कहाँ और कितने खर्च किए हैं।

2.     फालतू खर्च पर रोक लगती है
इससे हमें समझ आता है कि हमने कहाँ ज़्यादा पैसे खर्च किए हैं और वह हमारे लिए सही है या नहीं। इसकी मदद से हम अनावश्यक खर्चों से बच सकते हैं।

3.     बचत की आदत विकसित होती है
जब हम अपने सभी खर्चों का हिसाब रखते हैं, तब बचत के लिए पैसा निकल पाता है। इस नियम को अपनाने से बचत की आदत बनती है।

4.     भविष्य की प्लानिंग आसान होती है
स्टूडेंट लाइफ में यह सबसे अच्छी आदतों में से एक होती है, जो आगे चलकर बहुत काम आती है।

5.     कर्ज लेने की नौबत नहीं आती
जब आपके पास बचत के रूप में पैसा होता है, तो आपको किसी से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। किसी भी आपातकालीन स्थिति में यह आपके लिए एक अच्छा सहारा बन सकता है।

स्टूडेंट बजट बनाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?  What Are the Benefits of Creating a Student Budget?

1.     पैसों की सही समझ बनती है
इसकी मदद से हमें यह पता चलता है कि हमने पैसे कहाँ और कितने खर्च किए हैं।

2.     फालतू खर्च पर रोक लगती है
इससे हमें समझ आता है कि हमने कहाँ ज़्यादा पैसे खर्च किए हैं और वह हमारे लिए सही है या नहीं। इसकी मदद से हम अनावश्यक खर्चों से बच सकते हैं।

3.     बचत की आदत विकसित होती है
जब हम अपने सभी खर्चों का हिसाब रखते हैं, तब बचत के लिए पैसा निकल पाता है। इस नियम को अपनाने से बचत की आदत बनती है।

4.     भविष्य की प्लानिंग आसान होती है
स्टूडेंट लाइफ में यह सबसे अच्छी आदतों में से एक होती है, जो आगे चलकर बहुत काम आती है।

5.     कर्ज लेने की नौबत नहीं आती
जब आपके पास बचत के रूप में पैसा होता है, तो आपको किसी से कर्ज लेने की जरूरत नहीं पड़ती। किसी भी आपातकालीन स्थिति में यह आपके लिए एक अच्छा सहारा बन सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion):

स्टूडेंट बजट सिर्फ एक बजट नहीं है, बल्कि यह एक छात्र के लिए वित्तीय अनुशासन है। इसकी मदद से हम फालतू खर्च पर नियंत्रण कर सकते हैं, बचत कर सकते हैं, भविष्य की योजना बना सकते हैं और आपातकालीन स्थिति में कर्ज लेने की नौबत से बच सकते हैं। यह हमें एक बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। पैसों से जुड़ी कई समस्याएँ इससे कम हो सकती हैं, इसलिए हर छात्र को अपने जीवन में स्टूडेंट बजट को जरूर लागू करना चाहिए।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ